RTPS Bihar – जाति, आय, निवास ऑनलाइन आवेदन और डाउनलोड करें

RTPS Bihar (Service Plus Bihar) बिहार राज्य सरकार का एक अधिकारिक पोर्टल हैं. इस आरटीपीएस पोर्टल के माध्यम से बिहार राज्य सरकार अपने राज्य के नागरिकों को विभिन्न प्रकार के कई सरकारी सेवाएँ ऑनलाइन प्रदान करती हैं. इस पोर्टल को Right To Public Service (RTPS) लोक सेवा का अधिकार के तहत बनाया गया हैं.

RTPS Bihar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जाती प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आचरण प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य कई प्रकार के प्रमाणपत्रों और सरकारी दस्तावेज़ के लिए आवेदन कर सकते हैं. अपने की गई आवेदन की स्थति चेक कर सकते हैं. और अपने प्रमाणपत्रों को घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं.

निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

EWS प्रमाण पत्र

आचरण प्रमाण पत्र

नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र (बिहार सरकार)

नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र (भारत सरकार)

RTPS Bihar (Service Plus Bihar) पोर्टल क्या हैं?

Right To Public Service (RTPS) लोक सेवा का अधिकार के तहत एक e district mission mode project हैं. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सभी सरकारी सेवाओं और योजनाओं को नागरिकों को एक निश्चित निर्धारित समय सीमा के अंदर उनके घर तक पहुचाना हैं.

अब बिहार राज्य के सभी निवासी इस RTPS Bihar Portal पर उपलब्ध सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों एवं अन्य विभिन्न सेवाओं का लाभ ऑनलाइन अपने घर बैठे ही अपने मोबाइल या कम्पूटर के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं. या इसके लिए अपने पास के किसी जनसेवा केंद्र पर जाकर भी सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं. आरटीपीएस अधिनियम के तहत आने वाले मुख्य सेवाओं में जाती, आय, आवासीय, जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र एवं शिक्षा, स्वस्थ और कृषि से संबंधित विभिन्न सेवाएँ भी शामिल हैं.

सेवा का नाम Right to Public Service (RTPS)
पोर्टल के अन्य नाम RTPS Bihar, RTPS 1, RTPS 2, RTPS 3, RTPS 4, RTPS 7, RTPS 9
प्रमुख ऑनलाइन सेवाएँ जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र एवं पेंशन सेवाएँ
हेल्पलाइन 18003456215
ईमेल serviceonline.bihar@gov.in
स्थापना बर्ष 2014
Authority Name Govt Of Bihar
आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in

RTPS Bihar पोर्टल के लाभ

  • राज्य में सरकारी सेवाओं के लिए डिजिटल कार्यप्रणाली होने से भ्रष्टाचार में कमी आई हैं. अब किसी भी कार्य के लिए अतरिक्त शुल्क नहीं देने पड़ते हैं.
  • यदि आपने किसी सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया हैं. उस आवेदन की रियल टाइम में स्टेट्स क्या हैं. वह किस स्तर पर लंबित हैं. उसे ऑनलाइन जान सकते हैं.
  • सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं में पारदर्शी प्रक्रिया होने से राज्य के नागरिक को सरकारी कार्यप्रणाली में विश्वास बढ़ा हैं.
  • बिहार के नागरिक सर्विस प्लस आरटीपीएस बिहार पोर्टल के माध्यम से अब घर बैठे ही महत्वपूर्ण प्रमाणपत्रों और सरकारी दस्तावेज़ के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
  • आरटीपीएस बिहार पोर्टल का उपयोग करना बहुत ही आसान हैं. इसके इंटरफेस को बहुत ही सरल तिरके से डिजाईन किया गया हैं. जिससे कोई भी आसानी से इस पोर्टल का लाभ उठा सके.
  • RTPS Bihar पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं की वजह से अब सरकारी कार्यालयों में भीड़ बहुत ही कम हो गई हैं. लोगों का समय और पैसा बच रहा हैं.

RTPS Bihar पोर्टल उपयोग के लिए पात्रता

  • RTPS Bihar पोर्टल का उपयोग करने के लिए आवेदक के पास भारत का नागरिक और उसके पास बिहार राज्य का स्थाई निवासी होने का प्रमाण होना चाहिए.
  • इस पोर्टल को बिहार राज्य के नागरिकों के लिए बनाया गया हैं. इस पोर्टल पर उपलब्ध अधिकतर सेवाएँ बिहार राज्य के नागरिकों के लिए हैं. इसलिए इसके उपयोग के लिए आवेदक को बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए.
  • उपयोगकर्ता के पास मोबाइल नम्बर, Email ID होना चाहिए. क्योकि सेवाओं और योजनाओं से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेजी जाती हैं.
  • पहचान सत्यापन करने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी सरकारी पहचान पत्र होनी चाहिए.

RTPS Bihar Service Plus Portal पर उपलब्ध मुख्य सुविधाएँ

आपको सर्विस प्लस आरटीपीएस बिहार पोर्टल की उन मुख्य सुविधाओं की लिस्ट दी गई हैं. जो ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे ज्यादा बार सर्च किए जाते हैं.

  • आवासीय प्रमाण पत्र का निर्गमन
  • जाती प्रमाण पत्र का निर्गमन
  • आय प्रमाण पत्र का निर्गमन
  • नॉन क्रीमी लेयर (Non Creamy Layer) प्रमाण पत्र का निर्गमन (Bihar Govt.)
  • नॉन क्रीमी लेयर (Non Creamy Layer) प्रमाण पत्र का निर्गमन (Central Govt.)
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (vulnerable groups) के लिए आय और सम्पति (income and wealth) प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र का निर्गमन
  • मृत्यु प्रमाण पत्र का निर्गमन
  • आचरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन
  • राशनकार्ड हेतु आवेदन
  • भूमि धारण (लैंड पोजीशन सर्टिफिकेट) प्रमाण पत्र हेतु आवेदन
  • दाखिल खारिज हेतु आवेदन
  • सोसाइटी / फॉर्म का निबंधन
  • विवाह निबन्धन हेतु आवेदन
  • प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना
  • नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन
  • होटल की मान्यता और नवनीकरण
  • Tour Operators / Travel Agents की मान्यता और नवनीकरण
  • कारोबार में सुगमता (easiness) के अंतर्गत गैर वन भूमि (non forest land) / वन क्षेत्र से दुरी प्रमाण पत्र
  • दुकान/प्रतिष्ठान के निबंधन के लिए आवेदन
  • दुकान / प्रतिष्ठान के बंदी की सुचना हेतु आवेदन
  • कारखाना के निबंधन एवं लाइसेंस हेतु आवेदन
  • कारखाना लाइसेंस के नवनीकरण हेतु आवेदन
  • कारखाना के लाइसेंस में संसोधन हेतु आवेदन
  • कारखाना के लाइसेंस के हस्तांतरण हेतु आवेदन
  • कारखाना बनाने / विस्तारीकरण के अनुमति हेतु आवेदन
  • संचालित कारखाना के डिजिटलाइजेशन हेतु आवेदन
  • कारखाना के बंदी की सूचना हेतु आवेदन
  • कारखाना के वार्षिक विवरणी हेतु आवेदन
  • श्रमिक संघ के निबंधन हेतु आवेदन

आवश्यक दस्तावेज़

जाति प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र एक कानूनी दस्तावेज़ (सर्टिफिकेट) हैं. जो यह दर्शाता हैं. की उस राज्य के कौन सा निवासी किस जाति का हैं. क्योंकि जाति के आधार पर नौकरियों, शिक्षा एवं विभिन्न प्रकार के योजनाओं में आरक्षण का लाभ मिलता हैं.

जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • पिता/माता का जाति प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • बिजली बिल / किराया रसीद
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • डिजिटल हस्ताक्षर / ई-साइन
  • वैध मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

निवास प्रमाण पत्र

किसी भी राज्य के नागरिक का निवास प्रमाण पत्र उस व्यक्ति के उस राज्य के स्थाई निवासी होने का सर्टिफिकेट होता हैं. निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता सरकारी नौकरियों एवं राज्य एवं केंद्र सरकार की द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ लेने के लिए माँगा जाता हैं.

निवास प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बिजली बिल / पानी का बिल
  • जमीन के दस्तावेज (यदि उपलब्ध हैं)
  • डिजिटल हस्ताक्षर
  • वैध मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

आय प्रमाण पत्र

राज्य सरकार अपने निवासीयों के लिए एक आय प्रमाण पत्र जारी करती हैं. यह आय प्रमाण पत्र उस व्यक्ति के सभी स्रोतों से पुरे एक वर्ष में किया गया आय का एक सर्टिफिकेट होता हैं. यह आय प्रमाण पत्र बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरुरी होता हैं.

आय प्रमाणपत्र आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
  • आधार कार्ड
  • आय का प्रमाण (जैसे – वेतन पर्ची, बैंक स्टेटमेंट, आयकर रिटर्न)
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • निवास प्रमाणपत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वैध मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

जन्म प्रमाणपत्र

यह दस्तावेज़ जन्म के स्थान और तिथि का एक अधिकारिक प्रमाण होता हैं. जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता कई क़ानूनी कार्य में पड़ती हैं.

जन्म प्रमाणपत्र आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
  • जन्म के समय अस्पताल के द्वारा जारी किया प्रमाणपत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • माता-पिता का निवास प्रमाणपत्र
  • माता-पिता का विवाह प्रमाणपत्र
  • जन्म की तिथि और स्थान की जानकारी
  • वैध मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

EWS और NCL प्रमाणपत्र

इस प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए आपके पास पहले से जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए. तभी EWS और NCL प्रमाणपत्र के लिए आप आवेदन कर सकते हैं.

EWS और NCL प्रमाणपत्र आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आवेदक का जाति प्रमाण पत्र
  • आवेदक का आय प्रमाण पत्र
  • आवेदक का निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • शपथ पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

RTPS Bihar (Service Plus Bihar) पोर्टल के द्वारा किसी प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करते हैं. उदाहरण के तौर पर जाती प्रमाण पत्र कैसे बनवाते हैं. उसकी प्रक्रिया दी गई हैं. आप अन्य प्रमाण पत्र के लिए इसी तरह आवेदन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले बिहार राज्य के अधिकारिक वेबसाइट आरटीपीएस पोर्टल https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाएँ.
  • होम पेज पर उपर मेनू बार में “ऑनलाइन आवेदन” विकल्प को सेलेक्ट करे. फिर उसमे लोक सेवाएँ को सेलेक्ट करके सामन्य प्रशासन विभाग को सेलेक्ट करें. फिर जाति प्रमाण पत्र का निर्गमन को सेलेक्ट करें. अब यहाँ पर आपको तीन स्तर से आवासीय बनाने के आप्शन दिखाई देंगे. इसमें से अंचल स्तर पर विकल्प का चुनाव करें.

RTPS Bihar

  • अब आवेदन फॉर्म प्रदर्शित होता हैं. मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें. उसके बाद आवेदक का स्वअभिप्रमाणित फोटो को अपलोड करें.

Service Plus Bihar

  • आवेदक के पेशा (Profession), वर्ग (Category), जाति, उपजाति (Sub Caste) को सेलेक्ट करें. अगर किसी जाति का उपजाति प्रदर्शित नहीं हो रहा हैं. उस स्थति में उसे खली छोड़ कर आगे बढ़ें.

आरटीपीएस बिहार

  • कैप्चा को ध्यानपूर्वक भरकर “Proceed” बटन पर क्लिक करें.

Bihar Service Plus Portal

  • अब आपके सामने जो आवेदन फॉर्म में जानकारी भरी हैं. वह सभी जानकारी प्रदर्शित हो जाती हैं. इसे ध्यानपूर्वक जाँच ले गलत जानकारी होने पर Edit पर क्लिक करके सही करें और फिर आगे बढ़ें.

RTPS बिहार

  • “Attach Annexure” विकल्प पर क्लिक करके डॉक्यूमेंट को अपलोड करें.

rtps बिहार ऑनलाइन आवेदन

  • Save Annexure पर क्लिक करके Submit को क्लिक करें. आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाता हैं.
  • अब एक Acknowledgement Receipt ओपन होता हैं. इसमें आवेदन का विवरण जैसे आवेदन संख्या होता हैं. इसकी जरूरत आपको आवेदन का स्टेटस देखने और प्रमाणपत्र को डाउनलोड करने में पड़ेगी.

आवेदन की स्थिति कैसे जाने

  • आवेदन की स्थिति जानने के लिए सबसे पहले RTPS बिहार पोर्टल https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाएँ.
  • होम पेज पर राईट साइड में “नागरिक अनुभाग” सेक्शन में से “आवेदन की स्थति” पर क्लिक करें.

आवेदन की स्थिति

  • विकल्प Through Application Reference Number या Through OTP में से Reference Number विकल्प को सेलेक्ट करें. फिर अपना Application Reference Number को दर्ज करें.
  • जिस दिन आवेदन की गई थी उस तारीख को सेलेक्ट करें. फिर कैप्चा को भरकर Submit को क्लिक करें. आवेदन विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.

नागरिक अनुभाग

प्रमाण पत्र डाउनलोड करें

  • प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए पोर्टल https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाएँ.
  • होम पेज पर राईट साइड में “नागरिक अनुभाग” सेक्शन में से “सर्टिफिकेट डाउनलोड करें” पर क्लिक करें.

प्रमाण पत्र डाउनलोड करें

  • सर्विस में RTPS को सेलेक्ट करके आवेदन का Ref. Number दर्ज करें. उसके बाद आवेदक का नाम को दर्ज करके कैप्चा कोड को दर्ज कर Download Certificate बटन पर क्लिक करें.

Download Certificate

संपर्क जानकारी

हेल्पलाइन नंबर:- 18003456215
ईमेल:- rtps.bihar@gov.in
वेबसाइट:- serviceonline.bihar.gov.in

FAQ

RTPS का फुल फॉर्म क्या हैं?

Right To Public Service

RTPS Bihar तत्काल सेवा क्या हैं?

यदि आप कोई प्रमाण पत्र को 2 दिन के अंदर बनवाना चाहते हैं. तो यह सेवा RTPS Bihar Tatkal सेवा के अंतर्गत आता हैं.

जाति एवं अवासीय प्रमाणपत्र ऑनलाइन कितने दिनों में बन कर आ जाता हैं?

वैसे तो जाति एवं अवासीय प्रमाणपत्र 5 दिन में बन कर आ जाता हैं. लेकिन कुछ तकनीकी समस्या के कारण इसमें 10 दिन तक लग जाते हैं.

बिहार राज्य में निवास प्रमाणपत्र कितने दिनों तक मान्य रहता हैं?

निवास प्रमाण पत्र की मान्यता ज्यादा से ज्यादा तीन वर्षों के लिए होती हैं. कुछ परस्थितियों में इसे तीन वर्ष से ज्यादा के लिए उपयोग किया जा सकता हैं.

आय प्रमाणपत्र की मान्यता कितने दिनों के लिए होती हैं?

आय प्रमाणपत्र की मान्यता एक वर्ष के लिए ही मान्य होती हैं.